फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ajay-Abhishek won the badminton doubles and Aryan won the chess

Sirmour News: बैडमिंटन युगल में अजय-अभिषेक और शतरंज में आर्यन विजेता

Wed, 17 Sep 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ajay-Abhishek won the badminton doubles and Aryan won the chess
पांवटा साहिब कॉलेज में वार्षिक इंटरामूरल बैडमिंटन, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी : प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक इंटरामूरल बैडमिंटन और शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान इस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे।
बैडमिंटन युगल में अजय और अभिषेक की जोड़ी ने प्रथम स्थान तथा अनमोल और भवानी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम तथा नरेंद्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण दफाराईक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल स्वस्थ शरीर और मन को बढ़ावा देते हैं बल्कि तनाव, अवसाद, चिंता और क्रोध को कम करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जबकि बैडमिंटन में 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शारीरिक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जफर अली ने प्राचार्य, खेल समिति के सदस्यों डॉ. सुशील तोमर, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण वर्ग और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सह प्राध्यापक प्रो. सुलक्षणा शर्मा, डॉ. डीएस तोमर, प्रो. विमी रानी, डॉ. जसवंत सैनी, प्रो. मनदीप गांधी, प्रो. अमिता जोशी, डॉ. दीपाली भंडारी, अधीक्षक ग्रेड-1 मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षण और गैर-शिक्षण वर्ग कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed