फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   after rain temprature of sirmaur going to down people feel cool

लंबे अरसे बाद बरसे इंद्रदेव, तापमान में आई गिरावट

Sun, 19 Jun 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
after rain temprature of sirmaur going to down people feel cool
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बीते दो दिनों से लगातार अंतराल में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिली है। लंबे अरसे से बारिश न होने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। खासकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और पांवटा साहिब में तो पारा 42 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा था।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात्रि और शनिवार को लगातार अंतराल में बारिश हुई। इससे अब लोगों को राहत मिली है। यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए संजीवनी साबित हुई है। इन दिनों किसानों ने मक्की के अलावा नकदी फसलें टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, धनिया आदि की बिजाई की हुई है। बीते करीब डेढ़ महीने से जिले में बारिश की बूंद नहीं बरसी है। ऐसे में यह फसलें सूखने की कगार पर थी लेकिन दो दिन से हो रही बारिश से किसानों ने अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले के निचले और ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार तड़के से दिन भर रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश होने से पेयजल किल्लत से भी निजात मिली है। प्राकृतिक स्रोतों में पानी का स्तर कम होने से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गिरिनगर पावर प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन भी काफी घट गया था। किसान तपेंद्र सिंह, हुनर सिंह, श्रवण कुमार, बलिंद्र सिंह, कमल, बुटीनाथ आदि ने बताया कि बारिश न होने के कारण उनकी टमाटर, मक्की और अदरक की फसल प्रभावित हो रही थी। वह सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। ऐसे में यह बारिश उनके लिए संजीवनी साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed