फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused of rape arrested

Sirmour News: दुष्कर्म के मामले में उदघोषित अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
accused of rape arrested
अदालत
विज्ञापन



दुष्कर्म के मामले में उदघोषित अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार

7 अप्रैल 2024 को महिला पुलिस थाना नाहन में दर्ज हुआ था मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की महिला पुलिस थाना नाहन और साइबर सेल की टीम ने अदालत की ओर से उद्घोषित आरोपी को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 4 दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि महिला पुलिस थाना नाहन में शुभम त्यागी निवासी जुडियाना, भगवानपुर, उत्तराखंड के खिलाफ 7 अप्रैल, 2024 को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज हो जाने के बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गया था। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि महिला पुलिस थाना नाहन व साइबर सेल की टीम ने आरोपी शुभम त्यागी को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed