फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   according to cmo dr. sanjiv sahgal hundred percent covid vaccination target is completed in sirmaur district

जिले में कोविड वैक्सीनेशन का निर्धारित सौ फीसदी लक्ष्य पूरा

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
according to cmo dr. sanjiv sahgal hundred percent covid vaccination target is completed in sirmaur district
नाहन आयुष अस्पताल में बुर्जुग महिला को कोविशील्ड लगाती नर्स। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया है। रविवार को पांच बजे तक विभाग ने 100.02 फीसदी वैक्सीनेशन कर दी है। विभाग की ओर से 387526 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसे रविवार को पांच बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार पूरा कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड वैक्सीनेशन का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। टीकाकरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को मोबाइल टीम जिले समेत नाहन शहर में लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयासरत रहीं। हेलो....मैं बीएमओ बोल रही हूं। कच्चा टैंक नाहन में मोबाइल वैन आई है। आपने कोविड की दूसरी डोज नहीं लगाई है, यहां आकर कोविड की दूसरी डोज लगवाइए। समय दोपहर दो बजे, स्थान कच्चा टैंक नाहन। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल मोबाइल टीम के साथ वैक्सीनेशन करने के लिए स्वयं लगातार डटी रहीं।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह घूमकर लोगों की वैक्सीनेशन की जा रही है। हालांकि कोविड वैक्सीनेशन में धगेड़ा स्वास्थ्य खंड ने सौ प्रतिशत का लक्ष्य पहले ही पूरा कर लिया है लेकिन टीम ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगा रही है ताकि कोई भी टीका लगाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने रविवार सुबह पौने नौ बजे सेल्फी प्वाइंट दिल्ली गेट पर 10 लोगों को कोविड का टीका लगाया क्योंकि सुबह-सवेरे अधिकतर मजदूर लोग यहां पर इकट्ठा होते हैं। इसके बाद साढ़े दस बजे मोबाइल टीम ने सुंदरबाग कॉलोनी पक्का टैंक में करीब पांच लोगों को कोविड का टीका लगाया। 11 बजे मेडिकल कॉलेज, उपायुक्त कार्यालय आवास और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास मोबाइल टीम ने 15 लोगों को कोविड भी डोज लगाई। इसके बाद पक्का टैंक नाहन में टीम ने लगभग 14 लोगों का टीकाकरण किया। वैक्सीनेशन का यह कार्य देर शाम तक चला रहा। उधर, सुबह दस से 11 बजे तक आयुष विभाग केंद्र नाहन में 10 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। आयुष केंद्र में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर और स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के नौ स्वयंसेवियों ने लोगों को फोन करके टीकाकरण के लिए बुलाया। वहीं विभाग की एक अन्य टीम ने सेल्फी प्वाइंट पर सुबह दस से 11 बजे तक 20 लोगों को वैक्सीन लगाई।

-----
जिले में चार एक्टिव मामले
सिरमौर जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में चार एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed