{"_id":"5f6f85348ebc3e9c064f7dda","slug":"accident-nahan-news-sml346403340","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन में कार की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार
कैंची मोड़ काटते ही महिला चालक ने खोया संतुलन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के एतिहासिक दिल्ली गेट के साथ सटी शहरी गैस एजेंसी नाहन के समीप शनिवार को एक मोटरसाइकिल कार की चपेट में आ गया। इस हादसे में मोहल्ला गोविंदगढ़ का रहने वाला मोटरसाइकिल चालक रविंद्र सिंह उर्फ मोनू बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसा सुबह सवा आठ बजे के करीब पेश आया। जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी के समीप एक कैंची मोड़ काटने के बाद महिला चालक सविता राणा अचानक कार से संतुलन खो बैठी। इस दौरान कैंची मोड़ काटते ही कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बाइक चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, कच्चा टैंक पुलिस चौकी हादसे की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।