फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in sirmaur

ट्रक और बाइक की टक्कर में युवती की मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तारुवाला में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। इसमें बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा की यमुनानगर निवासी परमजीत कौर (25) रविवार, सुबह पांवटा के सतीवाला निवासी विजय कुमार की बाइक पर बैठ कर कहीं जा रही थी। इस बीच तारुवाला में एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ बाइक की टक्कर हुई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक के पीछे बैठी यमुनानगर निवासी परमजीत कौर ट्रक की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि युवती का हाथ कटकर अलग हो गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक विजय कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया है। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पांवटा थाना पुलिस टीम जांच के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर, ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed