{"_id":"608846e68ebc3e729b557f79","slug":"accident-in-sirmaur-nahan-news-sml368731236","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से किसान की मौत
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत पुरुवाला पंचायत के अमरगढ़ में थ्रेशिंग करने के बाद आराम कर रहे एक किसान के ट्रैक्टर नीचे कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि, घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया था लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जशमेर सिंह के खेत में गेहूं की थ्रेशिंग की जा रही थी। थ्रेशिंग का कार्य पूरा करने के बाद सुबह करीब पांच बजे 43 वर्षीय जाहिर हसन निवासी पुरुवाला खेत में लेटकर आराम कर रहा था। इसी बीच थ्रेशिंग के लिए लाया गया ट्रैक्टर बैक करते वक्त ट्राली का टायर उसके शरीर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि वह यहां गेहूं निकालने की मशीन में काम कर रहा था। टायर चढ़ने के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------------------