फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in ponta sirmaur

पेड़ से टकराई कार; एक की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident in ponta sirmaur
accident in ponta sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर कुल्हाल में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा गत रात 12 बजे के आसपास पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर चार युवक उत्तराखंड से पांवटा साहिब लौट रहे थे। कुल्हाल के समीप चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि, तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (22) निवासी ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के तौर पर हुई है। इसके अलावा देव(20), सागर(22) और आदित्य(19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को देर रात एंबुलेंस की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में घायल युवक पांवटा साहिब के किशनपुरा, जामनीवाला क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना के एक मामले में घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया था, जिसमें एक युवक अभिषेक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। अन्य तीनों घायलों देव, सागर और आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। एक घायल युवक सागर को परिजन देहरादून निजी अस्पताल लेकर गए हैं। वहीं, उत्तराखंड के विकासनगर थाना के तहत पड़ने वाली कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी की टीम देर रात हुए सड़क हादसे की जांच कर रही है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने कहा कि उत्तराखंड के कुल्हाल क्षेत्र में हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य के विकासनगर थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed