फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp sangosthi in kafota college

Sirmour News: गिरिपार क्षेत्र के कफोटा महाविद्यालय में एबीवीपी इकाई की संगोष्ठी आयोजित

Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp sangosthi in kafota college
कफोटा कॉलेज में एबीवीपी इकाई की गोष्ठी में संबोधित करतेवक्ता: संवाद
गिरिपार क्षेत्र के कफोटा महाविद्यालय में
विज्ञापन

एबीवीपी इकाई की संगोष्ठी आयोजित
संगठन के माध्यम से अनुशासन, सामाजिक दायित्व की प्रेरणा : मनोज ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/ सतौन(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कफोटा कॉलेज इकाई के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के इतिहास, गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। एबीवीपी की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
एबीवीपी कफोटा इकाई के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि संगठन के 77वें स्थापना दिवस पर कॉलेजों में संगोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कफोटा महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी के मुख्यातिथि छात्र नेता मनोज ठाकुर रहे।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एबीवीपी संगठन विश्व भर में सबसे बड़े छात्र संगठनों में शुमार है। संगठन के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष समटा ने छात्रों को संगठनात्मक कार्य, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ विकसित करना रहा। इस आयोजन ने छात्रों को एबीवीपी संगठन के मूल सिद्धांतों और उसके 77 वर्षों के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाया।

अंत में एबीवीपी कफोटा इकाई के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगोष्ठी के संचालन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं, मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि समेत सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान कफोटा कॉलेज एबीवीपी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed