फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aayush five days training sivir

Sirmour News: युवाओं ने प्राप्त की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
aayush five days training sivir
आयुष अस्पताल नाहन में पांच दिवसीय एक्सपीरियेंशियल लर्निंग प्रोग्राम के बाद युवा।स्रोत विभाग
आयुष विभाग के सहयोग से आयुष अस्पताल नाहन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

-मेरा भारत सिरमौर के पांच स्वयंसेवकों ने पंचकर्म, ओपीडी प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली की ली व्यावहारिक जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से मेरा भारत सिरमौर की ओर से आयुष विभाग के सहयोग से आयुष अस्पताल नाहन में पांच दिवसीय एक्सपीरियेंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मॉय भारत के पांच स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को पंचकर्म, मरीज पंजीकरण, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) प्रबंधन और आयुष दवाइयां से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें अस्पताल की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया। स्वयंसेवकों ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और रोगों की रोकथाम में स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को भी समझा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को प्राप्त जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने सीखा कि युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अन्य युवाओं तक किस तरह पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा भारत के जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से स्वयंसेवकों के संचार कौशल, टीमवर्क और अवलोकन क्षमता को बढ़ावा मिलने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी मदद मिली। मॉय भारत सिरमौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयुष विभाग तथा आयुष अस्पताल नाहन का आभार व्यक्त किया।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed