फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   साथियों को साथ लेकर चलेंगे : ओंकार सिंह

साथियों को साथ लेकर चलेंगे : ओंकार सिंह

Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार ओंकार सिंह ने कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके लिए कांग्रेस के सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे। हर कांग्रेसी नेता के घर जाकर भाजपा राज उखाड़ने का आग्रह करेंगे। जिससे पांवटा सीट को फिर कांग्रेस की झोली में डालने का हर संभव प्रयास करेंगे। टिकट प्रदान करने पर ओंकार सिंह ने कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह ने कहा कि बड़े परिवार में छोटी छोटी नाराजगी हो सकती है। लेकिन, कांग्रेस से जुड़े हर सक्रिय नेता और कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे। जनता जनार्दन ने मौका दिया तो क्षेत्र के युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक इकाइयों में 70 फीसदी रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ओंकार सिंह वर्ष 1995 से 2000 तक पांवटा नप कमेटी के चेयरमैन रहे हैं। दो बार निर्विरोध सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन पांवटा के अध्यक्ष बने, पांवटा नप कमेटी के छह बार पार्षद रहे। इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सक्रिय सदस्य और संरक्षक हैं। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के नेता एनके हाशमी, लज्जा राम सैनी, खुशहाल सिंह, डा. मनमोहन सिंह, आरके सहगल, जेपी शर्मा, सरवर अली, ईश्वर सिंह और जीवन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने दी सबसे पहले सूचना
पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह ने कहा कि सोमवार को दोपहर एक बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सबसे पहले फोन पर सूचना दी। सूचना परिजनों और शुभचिंतकों को दी। दोपहर बाद उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। बधाइयां देने वालों में टिकट के दावेदार भी शामिल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने देर शाम पांवटा गुरुद्वारे में माथा टेक कर गुरुजी का आशीर्वाद लिया।


पिछली बार भी मिलते-मिलते रहा था टिकट
कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह ने कहा कि पिछली बार भी टिकट मिलते मिलते रह गया था। अंतिम समय में टिकट कटने से हताश नहीं हुए। इस बार वाहेगुरु पर पूरा विश्वास था। टिकट मिलने के बाद अब सभी को साथ लेकर कांग्रेस को सीट दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed