फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   92.15 percent result of 12th class in moginand school

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल में 460 अंक लेकर सना शर्मा रही अव्वल

Tue, 30 Apr 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
92.15 percent result of 12th class in moginand school
स्कूल में प्रथम रही सना शर्मा का मुंह मीठा करवाती मोगीनंद स्कूल की प्रधानाचार्य शिबा खन्ना। संव
सचित्र--
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल में 460 अंक लेकर सना शर्मा रही अव्वल
स्कूल का 92.15 प्रतिशत रहा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में 12वीं कक्षा का परिणाम 92.15 प्रतिशत रहा है। इनमें से 12वीं कक्षा कला संकाय का परीक्षा परिणाम 92.10 फीसदी और विज्ञान संकाय का परिणाम 92.30 फीसदी रहा।
मोगीनंद विद्यालय में 12वीं कक्षा में अध्यनरत 51 विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लिहाजा, कुल प्रतिशत 92.15 फीसदी रहा। कला संकाय की छात्रा सना शर्मा ने 460 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिमरन ने 443 अंक लेकर द्वितीय, कशिश ने 431 अंक लेकर तृतीय और नाजिया ने 412 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में प्रिया भारद्वाज ने 429 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आयुष कुमार ने 412 अंक लेकर दूसरा और सत्यम अग्रवाल ने 376 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 का 12वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 92.15 फीसदी रहा है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी होनहार विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed