फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरप्रीत शाह व नरेश चौधरी ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

हरप्रीत शाह व नरेश चौधरी ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Tue, 14 Aug 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
हरप्रीत शाह व नरेश चौधरी ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
अध्यक्ष पद को हरप्रीत और नरेश ने भरा नामांकन
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बार एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होगा। इलेक्शन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन और कमेटी ने चुनाव की तिथि तय कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए हरप्रीत शाह और नरेश चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस बार पांवटा बार एसोसिएशन में कुल 162 अधिवक्ता सदस्य मतदान में भाग ले सकेंगे। इलेक्शन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जीत सिंह नेगी, सदस्य राजेंद्र सिंह शर्मा और वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि 18 अगस्त को बार एसोसिएशन पांवटा का चुनाव होगा। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों हरप्रीत शाह और नरेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। 16 अगस्त को सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसके बाद दोपहर एक से शाम तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। शनिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। पांवटा बार एसोसिएशन में कुल 162 अधिवक्ता सदस्य मतदान करेंगे। शनिवार को ही मतगणना और परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed