{"_id":"5af1b55d4f1c1b5c098b8bb5","slug":"91525790045-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें बंद, तूफान-ओलावृष्टि से फसलें बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें बंद, तूफान-ओलावृष्टि से फसलें बरबाद
Updated Tue, 08 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
आंधी पानी का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन/ ददाहू/ कालाअंब (सिरमौर)।
मौसम का बिगड़ा मिजाज लोगों पर भारी पड़ गया है। मंगलवार दोपहर बाद चंद घंटों के लिए हुई बारिश ने सिरमौर के कई इलाकों में कहर बरपा दिया। जबकि तूफानी हवाओं ने किसानों-बागवानों की फसलों को चौपट कर दिया। तूफान से आम के फल पेड़ से जमीन पर गिर गए हैं। वहीं, कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई। सतौन में ओलावृष्टि के बाद पूरा इलाका सफेद परत से ढक गया। बारिश की वजह से रेणुका-हरिपुरधार और सतौन-रेणुका सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। इससे लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ओलावृष्टि के कारण ददाहू व आसपास के इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार लहसुन की फसल तबाह हो गई है। जबकि गुटलीदार फलों को भी क्षति पहुंची है। भूस्खलन के कारण रेणुका-हरिपुधार मार्ग खड़कूली के समीप अवरुद्ध हो गया जिस कारण यात्रियों को बीच रास्ते में ही खड़ा रहना पड़ा।
सैनधार क्षेत्र स्थित ददाहू-पनार मार्ग दाबड़ के समीप सड़क पर मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। जबकि सतौन-रेणुका मार्ग भी भूस्खलन की वजह से जगह-जगह पर अवरुद्ध हो गया है। सतौन में शाम करीब 4 बजे मूसलाधार बारिश हुई। 2 घंटे हुई बारिश के बाद अचानक ओलावृष्टि होने से पूरा इलाका सफेद परत में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान इलाके की सड़कें नालों में तब्दील हो गई। सड़कों और रास्तों पर बारिश का पानी बहने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उद्योगों में पानी घुसने से नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र, वीरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश ने बताया कि 2 घंटे के लिए सीसीआई सड़क पूरी तरह नदी के रूप में बदल गई।
उधर, संगड़ाह में भी रुकरुक कर बारिश का क्रम जारी है। रात 12 बजे से इलाके में बत्ती गुल है। हालांकि सुबह करीब सात बजे बिजली बहाल हो गई थी लेकिन उसके बाद फिर बार-बार बिजली गुल हो रही है। कालाअंब में बारिश की वजह से नेशनल हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। दिन में ही अंधेरा छा जाने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें ऑन करनी पड़ी।