{"_id":"5aef10824f1c1b46098b854b","slug":"91525616770-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाने वाले बेलदारों को बनाया जाए चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाने वाले बेलदारों को बनाया जाए चालक
Updated Sun, 06 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अर्ध राजकीय चालक-परिचालक संघ ने प्रदेश सरकार से वाहन चलाने वाले बेलदारों को चालक बनाने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मान सिंह ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
इस दौरान समस्याओं पर चर्चा की गई जिसके बाद कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसके माध्यम से सरकार से विशेष वेतन वृद्धि देने, वाहन चलाने वाले बेलदारों को चालक बनाने, बीस साल में मिलने वाली दो वेतन वृद्धि की सीमा 10 साल करने, 10 साल से ज्यादा पुराने हो चुके वाहनों की जगह नए वाहन देने, टैक्सी प्रथा बंद करने, आउटसोर्स पर लगाए गए चालकों के लिए स्थायी नीति बनाने, सचिवालय की तर्ज पर वर्दी भत्ता देने, 4-9-14 का लाभ देने, योग्यता के आधार पर चालकों को पदोन्नति देने की मांग की गई। इस मौके पर प्रेस सचिव जगदीश कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।