{"_id":"5acb7ae84f1c1b6b6b8b48b1","slug":"91523284712-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय जोशी को सर्वसम्मति से चुना जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय जोशी को सर्वसम्मति से चुना जिलाध्यक्ष
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा विभाग में तैनात अजय जोशी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सिरमौर इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि पशु पालन विभाग शिलाई में तैनात जीआर पराशर को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव सोमवार को नाहन में नगर परिषद के हॉल में संपन्न हुए।
इस दौरान जिला के विभिन्न कार्यालयों से आए कर्मचारी उपस्थित रहे। इन चुनावों में महासंघ की सभी 9 उप-इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह चुनाव, राज्य पर्यवेक्षक हेम राज शर्मा की देख-रेख में हुए। जबकि चुनाव प्रभारी भारत भूषण चौहान, सह प्रभारी मुल्तान सिंह, रविंद्र महत्ता व गोविंद ब्राक्टा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अंजाम दिए गए।
इसमें शिक्षा विभाग नाहन में कार्यरत अजय जोशी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि पशुपालन विभाग शिलाई में कार्यरत जीआर पराशर को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। आईपीएच नौहराधार में कार्यरत राम भगत सरस्वती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रीतिका परमार, हेतराम कौशल, इंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार, सुनील चौहान, दलीप वर्मा, रतन सिंह तोमर, वेद प्रकाश, रतन सिंह व रजनी शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जगदीश चंद को संयुक्त सचिव, संत राम शर्मा को संगठन सचिव व विजय पाल को प्रचार प्रसार सचिव की जिम्मेवारी दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नाहन इकाई के प्रधान राजीव वालिया, शिलाई इकाई के प्रधान आत्मा राम शर्मा, कमरऊ इकाई के प्रधान जगदीश चंद शर्मा, पांवटा इकाई के प्रधान धर्म सिंह चौधरी, ददाहू से लायक राम, संगड़ाह से राजेंद्र चौहान, नौहराधार से प्रेमपाल, सराहां से प्रेमपाल, राजगढ़ से जगदीश चंद सहित भारी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
---
-