फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धर्म सिंह बने अराजपत्रित महासंघ पांवटा के अध्यक्ष

धर्म सिंह बने अराजपत्रित महासंघ पांवटा के अध्यक्ष

Thu, 08 Mar 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
धर्म सिंह बने अराजपत्रित महासंघ पांवटा के अध्यक्ष
धर्म सिंह को सौंपा अध्यक्ष पद का जिम्मा
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुए अराजपत्रित महासंघ पांवटा के चुनाव
सुरेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनिल बने महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पांवटा इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें धर्म सिंह चौधरी को पांवटा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी भारतभूषण की देखरेख में हुए चुनाव में नवगठित कार्यकारिणी ने सभी कर्मचारियों के हक के लिए हरसंभव प्रयास और संघर्ष का संकल्प लिया है। चुनाव अधिकारी भारतभूषण ने कहा कि पांवटा अराजपत्रित महासंघ इकाई की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। इसमें सर्वसम्मति से धर्म सिंह चौधरी को पांवटा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मेहबूब अली, किरण ठाकुर, श्यामलाल, अमित शर्मा, शिवकुमार और मधुबाला को उपाध्यक्ष, जबकि अनिल कुमार को महासचिव, नागेंद्र शर्मा को सह सचिव, गगन को वित्त सचिव, मुबारक अली को मुख्य सलाहकार और रवि प्रकाश जोशी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि सभी जायज मांगों को प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed