{"_id":"5a90266f4f1c1b8e238ba606","slug":"91519396463-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेक्टरों में बांटा बालासुंदरी मंदिर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सेक्टरों में बांटा बालासुंदरी मंदिर क्षेत्र
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
महामाया श्री बालासुंदरी सिद्ध पीठ त्रिलोकपुर में 18 मार्च से 31 मार्च तक चैत्र नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास ललित जैन की अध्यक्षता में मेले के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महामाया बालासुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने बताया कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर के अतिरिक्त भीड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मंदिर रास्ते पर न्यास के वाहन विशेष परिस्थितियों में आवाजाही के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसके प्रत्येक सेक्टर में एक मेजिस्ट्रेट एवं एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस व गृह रक्षक बल तैनात किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में सीसीटीवी भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान विस्फोटक सामग्री, आग्नेय शस्त्रों को लाने एवं ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में नियंत्रण एवं सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा जहां श्रद्धालु अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 31 मार्च को पूर्णिमा के दिन कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 164 स्थायी जबकि 36 अस्थायी शौचालय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं। एसडीएम नाहन एवं सहायक आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर विवेक शर्मा ने न्यास के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि मेले को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, आदेशक गृह रक्षा राकेश सिंह, डीएसपी नाहन बबीता राणा, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, प्रधान ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर वरिंद्र परमार, बीडीसी सदस्य इकबाल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
------------------