फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

सिरमौर की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

Fri, 13 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

विज्ञापन
सिरमौर की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
बहला फुसलाकर भगाने के लगाए आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के सराहां क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोई उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 साल की एक लड़की 11 अक्तूबर से लापता है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पहले अपनी बेटी को गांव व नजदीकी रिश्तेदारी में ढूूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। लिहाजा वीरवार को उन्होंने पच्छाद थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर नाहन तहसील के शीलणु कैलाश गांव में दबिश दी लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने शीलनु कैलाश गांव के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पच्छाद क्षेत्र में ही एक अन्य गांव से 12 साल की लड़की लापता हो गई है। लड़की की माता ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसने शिकायत में लिखा है कि उसकी बेटी 2 अक्टूबर से लापता थी। पहले तो उसकी गांव में रिश्तेदारी में ढूंढा गया लेकिन, बात में पता चला कि परमेश नाम का कोई युवक उसे ले गया है। पुलिस ने दोनों की मामलों में भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed