{"_id":"59b969304f1c1bac688b460e","slug":"91505323312-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर में गैस किल्लत, मनमर्जी से हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर में गैस किल्लत, मनमर्जी से हो रही आपूर्ति
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)।
करीब उन्नीस हजार गैस कनेक्शन उपभोक्ता वाले नाहन शहर में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। पिछले दो-तीन महीने से लगभग 1500 सिलेंडरों का बैकलॉग चला हुआ है जिस वजह से गैस की किल्लत हो रही है। वहीं गैस की सप्लाई में अनियमितता बरती जा रही है। बुकिंग के अनुसार डिलीवरी मैन लोगों को गैस नहीं दे रहे। खाद्य एवं आपूर्ति निगम की बुधवार को विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट पर हुई छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ है। औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। टीम ने बाकायदा गैस सिलेंडरों का रिकार्ड भी चेक किया।
खाद्य एवं आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव दत्ता की अगुवाई में टीम ने गैस एजेंसी के अलावा डिलीवरी प्वाइंट पर छापेमारी की। गोदाम से हुई सप्लाई और डिलीवरी मैन के पास पहुंचे सिलेंडर का रिकार्ड देखा गया। टीम ने डिलीवरी प्वाइंट पर जुटे लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान लोगों को एक से डेढ़ महीने से गैस न मिलने की बात सामने आई जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव दत्ता ने डिलीवरी मैन को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
टीम ने शहरी गैस एजेंसी नंबर-1 और एजेंसी नंबर-दो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया, जिस पर उक्त कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टीम में क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव दत्ता, वरिष्ठ लेखा अधिकारी कल्याण सिंह, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव दत्ता ने कहा कि उन्हें लंबे समय से उपभोक्ताओं द्वारा समय पर गैस न मिलने की शिकायत मिल रही थी जिसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई। संजीव दत्ता ने बताया कि शहर में डिलीवरी मैन गैस का सही वितरण नहीं कर रहे। गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अनियमितताओं को लेकर एक पत्र जिला मैजिस्ट्रेट को भी लिखा जा रहा है जिसमें सप्लाई में सुधार के सुझाव दिए जाएंगे। औचक निरीक्षण टीम में वरिष्ठ लेखा अधिकारी कल्याण सिंह, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
हर दूसरे-तीसरे दिन होगा निरीक्षण
संजीव दत्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के मद्देनजर यह निरीक्षण हर दूसरे-तीसरे दिन किया जाएगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। कोताही बरतने वाले गैस एजेंसी कर्मचारियों व डिलीवरी मैन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
-
19 हजार उपभोक्ता हैं पंजीकृत--
जिला मुख्यालय नाहन में शहरी व ग्रामीण गैस एजेंसियों में लगभग 19 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। शहरी क्षेत्र में लगभग 1500 गैस सिलेंडरों की कमी चल रही है जिसकी मुख्य वजह गुजरात में आई बाढ़ और सिरसा में राम रहीम प्रकरण को माना जा रहा है। उस दौरान सप्लाई में आई कमी का असर अभी तक दिख रहा है।
----नाहन शहर में गैस किल्लत, मनमर्जी से हो रही आपूर्ति
खाद्य एवं आपूर्ति निगम की टीम ने बुधवार को जांची गैस की सप्लाई
डिलीवरी प्वाइंट पर टीम की औचक छापेमारी से मच गया हड़कंप