{"_id":"5bdb40e0bdec22276562394b","slug":"81541095648-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब की औद्योगिक इकाई में हादसा, एक कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब की औद्योगिक इकाई में हादसा, एक कामगार की मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लिए जरूरी
***************
कालाअंब की औद्योगिक इकाई में कामगार की मौत
मृतक की पत्नी ने फैक्टरी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब के जोहड़ों इलाके में एक इकाई में कार्यरत कामगार की हादसे में मौत हो गई। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कारखाने के रसायन की गैस लगना मौत की वजह माना जा रहा है। कालाअंब पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कामगार की पत्नी ने उद्योग प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक जोहड़ों में चल रहे एक उद्योग में कामगार आमीर खान काम करते समय एक हादसे में गंभीर घायल हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल आमीर खान निवासी गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम किया गया। उधर, मृतक की पत्नी शबनम ने इस मामले में पुलिस थाना कालाअंब में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उसने मामले की गहनता से जांच की मांग की है। उधर, डीएसपी बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 304 ए और 336 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश कर रही है।