{"_id":"5bdb40d5bdec2269b5183548","slug":"81541095637-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से घायल
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से बच्चा घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के पुरुवाला में एक बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को लक्ष्य (3) पुत्र ऋषिकांत निवासी पुरूवाला अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इस बीच एक तेजरफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक लक्ष्य की टांग में फ्रेक्चर हो गया है। बच्चे के मुंह में भी चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि घायल बच्चा उपचाराधीन है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।