फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में चमक रहा बाहरी राज्यों के टैक्सी संचालकों का धंधा

पांवटा में चमक रहा बाहरी राज्यों के टैक्सी संचालकों का धंधा

Fri, 17 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में चमक रहा बाहरी राज्यों के टैक्सी संचालकों का धंधा
एसपी से मिले पांवटा के टैक्सी ऑपरेटर
विज्ञापन

कहा-बाहरी राज्यों के टैक्सी संचालकों से दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पांवटा का प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर एसपी सिरमौर से मिला। इस दौरान टैक्सी संचालकों ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। सिरमौर टैक्सी यूनियन के अनिल वर्मा, परमजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, जोगा सिंह, प्रेम और गुरजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली समेत बाहरी राज्यों की कुछ टैक्सी संचालक अवैध रूप से टैक्सी शेयरिंग का धंधा चमका रहे हैं। इससे स्थानीय बेरोजगारों को धक्का लग रहा है। वहीं, कुछ लोग राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर प्रशासनिक अधिकारियों पर भी खूब दबाव बना रहे हैं। इससे शेयरिंग टैक्सी संचालकों को और भी ज्यादा शह मिल रही है। जबकि, स्थानीय टैक्सी यूनियन के करीब 142 सदस्यों की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। यूनियन ने एसपी को ऐसी स्थिति में आपराधिक मामलों के ग्राफ में इजाफे की आशंका से अवगत करवाया। सिरमौर टैक्सी यूनियन के सलाहकार अनिल वर्मा ने कहा कि एसपी सिरमौर ने सोमवार तक दोनों ही पक्षों को आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने का समय दिया है। वहीं, बाहरी राज्यों से पांवटा में टैक्सी संचालित करने वाले संचालकों ने भी अपना पक्ष रखा है। इस मौके पर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, एसएचओ अशोक चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी और भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed