फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 घंटे की मूसलाधार बारिश से बह गईं तीन करोड़ की सड़कें

15 घंटे की मूसलाधार बारिश से बह गईं तीन करोड़ की सड़कें

Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
15 घंटे की मूसलाधार बारिश से बह गईं तीन करोड़ की सड़कें
मूसलाधार बारिश से बह गईं तीन करोड़ की सड़कें
विज्ञापन

बारिश का कहर जारी, पीडब्ल्यूडी को भारी नुकसान
नाहन (सिरमौर)। जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से हो रहे भूस्खलन के चलते सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बारिश के कहर ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बंद सड़कों के कारण वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। रविवार रात से शुरू हुई 15 घंटे की बारिश ने लोक निर्माण विभाग के तीन करोड़ रुपये पानी में बहा दिए। बारिश से सोमवार को डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो गईं। कई जगह डंगे क्षतिग्रस्त हो गए तो कई स्थानों पर पहाड़ी दरकने से पूरी सड़क मलबे के ढेर में तबदील हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान ऊपरी क्षेत्रों की सड़कों को पहुंचा है। राजगढ़, शिलाई, पच्छाद और संगड़ाह आदि इलाकों की सड़कों की हालत बरसात से खस्ताहाल हो गई है। जहां-तहां मलबे के ढेर लग गए हैं। पहाड़ों से भारी मलबे के साथ बड़ी चट्टानें और पत्थरों के गिरने का दौर जारी है। कई सड़कों से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने सड़कों पर आवाजाही की बहाली के लिए जेसीबी मशीनें लगाई हैं लेकिन सड़क से मलबा हटते ही फिर से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। सिरमौर से गुजरने वाले तीन नेशनल हाईवे में से दो हाईवों पर आवाजाही कई घंटे बंद रही। वहीं, जिले के मुख्य मार्ग भी बंद होने से यातायात ठप रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसई महेश सिंघल ने बताया कि सिरमौर में 15 घंटे की बारिश से तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed