{"_id":"5b69ca0b4f1c1bb8538b75cd","slug":"81533659659-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में जुटे प्रदेश के 600 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में जुटे प्रदेश के 600 खिलाड़ी
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में प्रांत स्तरीय खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी में संघर्षरत खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल शिक्षा समिति की 30वीं प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पांवटा सुखराम चौधरी और विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डेंटल कॉलेज पांवटा विजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आई टीमों में करीब छह सौ खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में भाग लेेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी और विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती देश भर में संस्कार, संस्कृति और शिक्षा की अलख जगा रही है। आज खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। मुख्य अतिथि ने ऐच्छिक निधि से 31 हजार, जबकि विशिष्ट अतिथि ने 51 हजार राशि प्रदान की है। मुख्य वक्ता भोलेश्वर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों से अपने अंदर की कमी और खूबी पता चलती है। हार-जीत ज्यादा मायने नहीं रखती। खेलों से खुद के भीतर आत्मविश्वास, उत्साह और चुनौतियों से निपटने की सीख मिलती है। सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा की प्रधानाचार्य आरती पराशर ने कहा कि स्कूल मैदान में प्रांत स्तरीय खो-खो, कुश्ती और कबड्डी में छात्रा और छात्र वर्ग में करीब छह सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष ओंकार सिंह, विभाग संचालक भोलेश्वर, जिला संचालक अरुण, प्रबंधक पवन, नीना कौशिक, श्याम चंद, नेतर सिंह चौहान, जयगोपाल, आईपीएस वालिया, आरती पराशर, जगदीप तोमर, पूर्ण सिंह, युगल किशोर, नीरज, राकेश, सुखदेव भारद्वाज, रोशन लाल शास्त्री, चरनजीत सिंह और नीरज समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहा।