फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिनघाट में हर महीने तीन तारीख को मिलेगी गैस

सिनघाट में हर महीने तीन तारीख को मिलेगी गैस

Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिनघाट में हर महीने तीन तारीख को मिलेगी गैस
gas subsidy
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ इलाके में अब घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति रूट चार्ट से होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। निश्चित तारीख पर ही उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर घर-द्वार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर वितरित करने के लिए रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। कार्य दिवस के प्रत्येक दिन सुबह 10 से 1:30 बजे तक घरद्वार पर गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक महीने की तीन तारीख को डिलमन, सिनघाट, देवलटिक्करी, लोहारटी, नोहरा (नारग सड़क) में गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार हलोनीपुल, फागू, हाब्बन, चंदोल में महीने की पांच तारीख को दीदग, चंबीधार, कटोगडा, शिलांजी में 7 तारीख, जबकि कोटली, पबियाना, सनौरा, यशवंत नगर और मरयोग में 8 तारीख को रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। नौहराधार, देवना-थनगा में प्रत्येक माह की 9 और 10 तारीख, जबकि 11 तारीख को बोगधार, पीडिय़ाधार, लानापालर, टोंडा, भुझोंड, निहोग, सैरतंदुला, देवामानल, पुन्नरधार, भराड़ी में 12, कोठिया झाजर, टिक्कर, बड़कला में 13 तारीख को गैस सिलिंडर मिलेगा। 14 तारीख को परवीपुल, सरगांव, राणाघाट, शिलाबाग, नेरीपुल, 15 और 16 तारीख को नेरीपुल, धमांधर, भरोली, ज्ञानकोट, टाली भुज्जल, धार तुलखैरी, जबकि 18 तारीख को देवठी मझगांव, थारू, कोटला बागी और टिब्बर मेें गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक माह की 19 तारीख को दाड़ो देवरिया, नारग, 20 तारीख को वासनी, सरोल, चिमेंजी, सरसू, कथेड, मलोटी, 22 को धान, बिरला, थाना बसोतरी में सप्लाई दी जाएगी। 23 तारीख को बथाउधार (सड़क ठीक होने की अवस्था में), 25 को थेन कैंची, चंदोल, धामला, टपरोली और धनेश्वर, जबकि 27 तारीख को धरोटी, नेरपाब, कोलन, थोड़ निवाड, डिब्बर, खैरी, रेडी गुसान, भलटा, बडू साहिब, खैरी और 28 तारीख को कोटला मांगन, लानाचेता में गैस सिलिंडर करने का आखिरी पड़ाव होगा। डीसी ने बताया कि अगर गैस न होने के कारण किसी क्षेत्र में उपरोक्त तिथि पर गैस की सप्लाई नहीं की जाती है तो अगले दिन उस क्षेत्र में गैस की सप्लाई भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed