फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वीरभद्र के दिए बजट का बखान कर रहे बिंदल: सोलंकी

वीरभद्र के दिए बजट का बखान कर रहे बिंदल: सोलंकी

Wed, 28 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र के दिए बजट का बखान कर रहे बिंदल: सोलंकी
व्यर्थ नहीं जाने देंगे कार्यकर्ताओं की मेहनत : सोलंकी
विज्ञापन

नाहन में कांग्रेस की बैठक में विस चुनाव की हार पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन की बैठक बुधवार को नाहन में आयोजित की गई। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधानसभा चुनाव के बाद नाहन कांग्रेस की यह पहली बैठक थी। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अजय सोलंकी ने कहा कि में भले ही वह हारे हैं लेकिन, कार्यकर्ताओं की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनका लक्ष्य सिर्फ नाहन विधानसभा का चहुंमुखी विकास करवाना रहेगा। हालांकि, सरकार भाजपा की है। नाहन से भी भाजपा के विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। वह विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी सुशोभित हुए हैं। कांग्रेस भाजपा की कार्यप्रणाली पर पूरी नजर रखेगी। सोलंकी ने कहा कि अभी तो वीरभद्र सिंह की कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए बजट और कार्यों का ही बखान लोगों के बीच किया जा रहा है। अब जनता ने बिंदल को पूरे पांच वर्ष दिए हैं। अजय सोलंकी ने कहा कि लोकसभा सदस्य ने पिछले चार सालों में नाहन के लिए क्या किया। एमपी फंड कहां-कहां और कितना पैसा लगाया? नाहन कांग्रेस इसका पूरा हिसाब मांगेगी। जनता को उन्होंने जो सपने दिखाए थे वह कार्य पूरे हुए या नहीं। यदि उन्हें पूरे नहीं हुए तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। सोलंकी ने कहा कि अभी तक प्रदेश की सरकार तबादलों में उलझ कर रह गई है। जयराम सरकार को खुद भी पता ही नहीं चल पा रहा है कि क्या करें ओर क्या न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल जगह-जगह जो घोषणाएं कर रहे हैं, वह कांग्रेस सरकार का दिया पैसा है। बैठक को पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, चैन सिंह सदस्य जिला परिषद, अमृत लाल गर्ग अध्यक्ष व्यापार मंडल, प्रो.बलवीर सिंह, ज्ञान चंद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed