फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महंगी दवाइयां लिखने के मामले में डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

महंगी दवाइयां लिखने के मामले में डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 09 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
महंगी दवाइयां लिखने के मामले में डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण
सांकेतिक चित्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महंगी दवाइयां लिखने के मामले में संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में निदेशालय को भी ऑडिट रिपोर्ट भेज दी है।

अब विभाग के उच्चाधिकारी इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में अपने फार्मा विभाग से मरीज को पर्ची पर लिखी दवाओं का ऑडिट करवाया था। इसमें अस्पताल में उपलब्ध जेनेरिक दवाओं के साल्ट की उपलब्धता को भी जांचा गया। बहरहाल, मामले में निदेशालय को भेजी रिपोर्ट में डॉक्टर का नाम भी भेजा गया है। साथ ही संबंधित डॉक्टर को भी इसका स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक की गई जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने मरीज को तीन हफ्ते की दवाएं लिखी थीं लेकिन बाजार से मरीज को तीन माह की दवाएं दी गईं। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर ने भी कॉलेज प्रशासन को यही जवाब दिया है। हालांकि, यह भी जांच का विषय है कि बिल के अनुसार दवाइयां तीन महीने की थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीज को एलर्जी के लिए 3118 रुपये की दवाएं बाजार से लिखी गई।

इसके बाद ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के समक्ष मामला संज्ञान में आने के बाद पर्ची पर लिखी दवाओं का फार्मा विभाग से ऑडिट करवाया गया। साथ ही डॉक्टर से भी स्पष्टीकरण मांगा।

उधर, इस संबंध में कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केके पराशर ने बताया कि फार्मा विभाग से प्राप्त ऑडिट रिपोर्ट को निदेशालय भेजा गया है। साथ ही डॉक्टर से मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है। उन्होंने बताया कि मरीज को बाजार से तीन हफ्ते की जगह तीन महीने की दवाएं लिखी गईं। फिर भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने में जुटा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed