फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में गांजा की खेप सहित दो गिरफ्तार

कालाअंब में गांजा की खेप सहित दो गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2017 06:41 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में गांजा की खेप सहित दो गिरफ्तार
नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के अंतर्गत सिरमौर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। कालाअंब में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। वीरवार देर रात को हुई इस कार्रवाई में दोनों युवकों से 8 किलो 485 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को पुलिस की टीम ने कालाअंब में एक व्यक्ति को 481 ग्राम गांजा की खेप के साथ बरामद किया था। जबकि राजगढ़ क्षेत्र में चरस की खेती का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


वहीं, वीरवार देर रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मीरपुर में एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ ही घंटे के बाद पुलिस ने बाइक पर गांजा लेकर आ रहे दो अन्य व्यक्तियों को दबोचा। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य की सीमा होने के कारण कई कच्चे व पक्के रास्ते कालाअंब क्षेत्र को हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र से जोड़ते हैं। इन्हीं रास्तों को नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए माफिया इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम बाइक पर सवार दो व्यक्ति नाहन की तरफ आ रहे थे। शक होने पर उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया तो वह हड़बड़ा उठे। हालांकि, दोनों ने फरार होने की भी कोशिश की लेकिन नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8 किलो 485 ग्राम गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राजीव पांडे व राजेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति बिहार के बताए जा रहे हैं, जबकि लंबे समय से नारायणगढ़ में रह रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


चरस के साथ एक गिरफ्तार
पच्छाद क्षेत्र के नारग में मिठाई की दुकान से पुलिस ने 405 ग्राम चरस बरामद की है। दुकानदार उपेंद्र दत्त की दुकान पर वीरवार शाम पुलिस ने दबिश दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed