फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7741 new voter in sirmaur will cast their vote in vidhansabha election 2022

विस चुनाव में मतदान कर सकेंगे 7741 नए मतदाता

Sat, 15 Jan 2022 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
7741 new voter in sirmaur will  cast their vote in  vidhansabha election 2022
नाहन (सिरमौर)। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में 7741 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिला सिरमौर में मतदाताओं की संख्या 3,86,690 हो गई है, जिसमें 2,01,843 पुरुष मतदाता व 1,84,847 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान निर्वाचन फॉर्म नंबर 6 के तहत 7741 लोगों को जोड़ा गया। जबकि, 251 लोगों के आवेदन को अस्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त फॉर्म नंबर 7 के अंतर्गत जिला सिरमौर में 1478 लोगों के मृत्यु व स्थान परिवर्तन पर नाम मतदाता सूचियों से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या बढ़कर 956 हुई है। जबकि, मतदाता सूची के अनुसार लिंगानुपात 915 से बढ़कर 916 हो गया है। इस अवसर पर तहसील निर्वाचन कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सलीम अहमद और भारतीय जनता पार्टी के अजय बंसल को विभाग ने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियों की प्रतिलिपि सीडी सहित सौंपी।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में10 नवंबर से 9 दिसंबर 2021 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। तहसीलदार राजेंद्र शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी भी जो नए मतदाता जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वे सभी समुचित फॉर्म भरकर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्मतिथि का साक्ष्य और अपने आवास से संबंधित दस्तावेज की प्रति सहित मतदान केंद्र के अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचंद डोगरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed