फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांग्रेस व गांधी परिवार मुक्त होगा देश: जयराम

कांग्रेस व गांधी परिवार मुक्त होगा देश: जयराम

Sat, 04 May 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस व गांधी परिवार मुक्त होगा देश: जयराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू करार देते हुए कहा है कि अब देश जल्द कांग्रेस और गांधी परिवार मुक्त हो जाएगा। क्योंकि राहुल गांधी ने अभी तक शादी नहीं की है और प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से विवाह रचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना है। कांग्रेसी टिकट के लिए आपस में ही उलझते रहे, जबकि भाजपाइयों ने टिकट कटने के बाद भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। वह सिरमौर जिले की पच्छाद विधानसभा के तहत सराहां में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कश्यप ने टिकट कटने के बाद भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। वह लगातार चुनाव प्रचार में डटे हैं। यह समर्पण की भावना को दर्शाता है। पूर्व सांसद शांता कुमार ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जाहिर की। वह चंबा जैसे दुर्गम इलाके में पिछले पांच दिन से प्रचार में डटे हैं। जयराम ने कहा कि सिराज और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है लेकिन, अब समीकरण बदल चुके हैं। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो रही है। पच्छाद वासियों के लिए गर्व की बात है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के विधायक को लोकसभा का टिकट मिला है। इसलिए पच्छाद और सिरमौर की जनता मिलकर इस चुनाव में इतिहास बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से दोनों प्रत्याशी सेना से संबंध रखते हैं लेकिन, फर्क इतना है कि भाजपा से खड़े हुए सुरेश कश्यप ऐसे पार्टी से उठे हैं जिस पर पूरा विश्व गर्व करता है। वहीं दूसरी तरफ धनीराम शांडिल ऐसी पार्टी से उठे जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के भी प्रमाण मांग रही है। कांग्रेस और अन्य दल के नेता इस तरह की भाषणबाजी दे रहे हैं कि तालियां पाकिस्तान में बज रही हैं। उन्होंने कहा कि देश मोदी और भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। इस मौके पर पावंटा के विधायक सुखराम चौधरी और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed