फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गलत चीज होती है स्वतंत्रता.., से जमकर कसे तंज

गलत चीज होती है स्वतंत्रता.., से जमकर कसे तंज

Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गलत चीज होती है स्वतंत्रता.., से जमकर कसे तंज
‘गलत चीज होती है स्वतंत्रता’ से कसे तंज
विज्ञापन

कालाअंब और नाहन में हुए कवि सम्मेलन
कवियों ने स्वतंत्रता दिवस पर पेश कीं कविताएं
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब/नाहन (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस पर नव चेतना साहित्य एवं कला मंच संस्था ने कालाअंब में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के नवोदित कवियों ने कविता पाठ किया। सर्वप्रथम दीक्षा ने हे भारत मां तेरी..., विकास ने आजादी की बात ही..., भारती ने उठो देश वासियों तानों सीना तुम भी.., रविता ने आकाश के जितने तारे..., विशाल ने अभी रात बाकी है दुश्वारियों की..., संजय गुप्ता ने दुश्मन तेरे सीने पर हम भी..., कविता पढ़ी। इस मौके पर करीब दर्जन भर नवोदित कवियों ने कविता पाठ किया। उधर, नाहन में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता दीपचंद कौशल ने की। मंच संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। जबकि भाषा अधिकारी अनिल हारटा विशेष रूप से मौजूद रहे। सबसे पहले युवा कवयित्री कमलेश कुमारी ने है मेरे हिंदुस्तान, कैसे करूं तेरा गुणगान, तू तो था सबसे महान.., से अपनी पीड़ा पेश की। सुरेंद्र कुमार सूर्या ने हिमाचल आपणा बोहितो प्यारा.., पहाड़ी कविता पेश की। वरिष्ठ व्यंग्यकार प्रभात कुमार ने गलत चीज होती है स्वतंत्रता, जो चाहे जब चाहे, इसका गलत फायदा उठाता है.., कविता से आजादी का गलत फायदा उठाने वालों पर जमकर कटाक्ष किया। पंकज तन्हा ने स्वतंत्रता दिवस का बंद करो ये आलाप.., शहीदों का उपहास मत करो आप.., चिर आनंद ने देशद्रोहियों के कहने पर दुश्मन को पहचान दोगे जी.., दीप चंद कौशल ने जिन्हें मिली आजादी मुफ्त मेें.., अर्चना शर्मा ने सोच रही हूं क्या लिखूं.., राम कुमारी सैनी ने अपनी बेटी पर लिखी गजल मेरी धड़कन हो मेरी जान तुम हो, जिंदगी का मेरा अरमान तुम हो., पेश की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह धर्मा, सुरेंद्र कुमार सूर्या, नरेंद्र सिंह, लायक राम शास्त्री आदि ने भी कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed