{"_id":"5af99f684f1c1be8408b5331","slug":"71526308712-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए प्रमाण पत्र न बनाए जाने पर भड़के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए प्रमाण पत्र न बनाए जाने पर भड़के युवा
Updated Mon, 14 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। सेना में भर्ती के लिए प्रमाण पत्र न बनाए जाने से सोमवार को हरिपुरधार में युवा भड़क गए। गुस्साए युवाओं ने उप तहसील कार्यालय हरिपुरधार का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने आरोप लगाया कि वह 9 मई से प्रमाण पत्र बनाने के लिए हरिपुरधार का चक्कर काट रहे हैं। नायब तहसीलदार के अवकाश पर होने के कारण उन्हें प्रमाण पत्र बनाने के लिए संगड़ाह व नौहराधार भेजा जा रहा है लेकिन वहां से भी उन्हें यह कहकर वापस भेजा जा रहा है कि उनके प्रमाण पत्र हरिपुरधार कार्यालय में ही बनेंगे।
जबकि इन युवाओं ने 4 व 5 मई को रामपुर में हुई सेना की भर्ती में ग्राउंड व मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है। ऐसे में उन्हें प्रमाण पत्र व सभी दस्तावेज 17 मई से पहले सेना कार्यालय में जमा करवाने हैं लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं।
प्रदर्शनकारी जयपाल ठाकुर, राजेश कुमार, सन्नी, नरेश, विरेंद्र, संदीप, राकेश आदि ने बताया कि वह 9 मई से हरिपुरधार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें कभी यहां से संगड़ाह तो कभी नौहराधार भेजा जा रहा है। उन कार्यालयों से भी उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि दो दिन से हरिपुरधार कार्यालय में न तो तहसीलदार हैं न ही पूरा स्टाफ। मात्र दो कर्मचारी यहां पर तैनात हैं। यदि समय पर प्रमाण पत्र नहीं बने तो सेना में भर्ती होने का अवसर उनके हाथ से निकल जाएगा। जबकि उन्होंने कड़ी मेहनत से ग्राउंड व मेडिकल टेस्ट पास किया है। उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने मांग की जिला प्रशासन तुरंत इस ओर ध्यान देकर उनके प्रमाण पत्र बनाए।