फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30 जून तक एक लिफ्ट होगी तैयार

30 जून तक एक लिफ्ट होगी तैयार

Wed, 09 May 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
30 जून तक एक लिफ्ट होगी तैयार

विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में 30 जून तक तैयार होगी एक लिफ्ट
चंडीगढ़ की कंपनी ने डायलिसिस के लिए चिन्हित की जगह
इसी वर्ष सिविल अस्पताल परिसर में शुरू होंगी डायलिसिस सुविधा
पांवटा सिविल अस्पताल प्रभारी से मिला पेंशनर संघ प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल पांवटा में इसी वर्ष से डायलिसिस सुविधाएं शुरू होंगी। पिछले काफी अर्से से डायलिसिस सुविधाओं को शुरू करने की मांग की जा रही थी। चंडीगढ़ से एक कंपनी के निदेशक टीम सहित पांवटा सिविल अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। इसके लिए स्थल चिन्हित किया गया है। 30 जून 2018 तक एक लिफ्ट भी बन कर तैयार हो जाएगी।
बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल का करोड़ों की लागत से नया भवन तैयार हुआ। पांवटा अस्पताल में 4 विस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है जिसमें पांवटा, शिलाई क्षेत्र और आंशिक रुप से रेणुकाजी व नाहन विस क्षेत्र की पंचायतों के लाखों लोगों को सिविल अस्पताल पांवटा से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की मांगें उठाई जा रही है जिसमें ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस सुविधाएं, लिफ्ट योजना व ब्लड बैंक की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस के लिए जिला सिरमौर के सैकड़ों मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़, उत्तराखंड के देहरादून या हरियाणा के यमुनानगर जाना पड़ रहा है। कई परिवार आर्थिक रुप से काफी निर्धन होते हैं। जो बाहरी राज्यों में उपचार व मरीज की डायलिसिस तक नहीं करवा पाते हैं। सिविल अस्पताल पांवटा में डायलिसिस सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए राही केयर चंडीगढ़ के निदेशक शौर्य की टीम ने पांवटा सिविल अस्पताल का दौरा किया। टीम ने अस्पताल प्रबंधन से योजना के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थल चिन्हित कर लिया है जिससे इसी वर्ष पांवटा में डायलिसिस सुविधाओं को शुरू किया जा सके।
वहीं, पेंशनर्स संघ पांवटा के डॉ. विपन कालिया समेत प्रतिनिधिमंडल भी अस्पताल प्रभारी से मिला। इस दौरान बुजुर्गों को होने वाली दिक्कतों से अवगत करवाया। अतिशीघ्र करीब 75 लाख से लगने वाली लिफ्ट योजना कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई है।

उधर, सिविल अस्पताल प्रभारी पांवटा डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि लिफ्ट योजना के ठेकेदार ने 30 जून 2018 तक एक लिफ्ट तैयार करने का आश्वासन दिया है। चंडीगढ़ से पहुंची कंपनी की टीम ने अस्पताल में डायलिसिस योजना को स्थल चिन्हित कर लिया है।
---------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed