फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तपती दोपहर है नारियों की जिंदगी... से महिलाओं का संबोधन

तपती दोपहर है नारियों की जिंदगी... से महिलाओं का संबोधन

Thu, 08 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
तपती दोपहर है नारियों की जिंदगी... से महिलाओं का संबोधन
एसएफडीए हॉल नाहन में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को जिला परिषद के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिकाएं समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपायुक्त ने एक तपती दोपहर है नारियों की जिंदगी- एक पथरीली डगर है नारियों की जिंदगी-चाहे हो अग्नि परीक्षा, चाहे हो चौसर की बिसात-हर सदी में दांव पर है नारियों की जिंदगी शेयर से महिलाओं को दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाएं रूढ़ीवादिता की दीवारों को तोड़कर हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कुछ महिलाएं घरेलू हिंसा और रूढ़ीवादिता का शिकार हो रही है, जिन्हें महिला अधिकारों के बारे जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर उपायुक्त ने गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515 को लांच किया। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि यदि उन पर किसी प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित एसडीएम को दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या और संबंधित क्लीनिक की जानकारी देेने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से सबला, किशोरी शक्ति योजना, माता शबरी महिला सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना इत्यादि कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी ईरा तनवर ने महिलाओं के उत्थान के लिए क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, पीजी कालेज नाहन की प्रधानाचार्य डॉ. वीना राठौर के अलावा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विजयश्री गौतम, मोहम्मद शमीम, डॉ. विधि तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed