{"_id":"5aa163394f1c1bfe7e8b95df","slug":"71520526137-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स कंट्रोल सोसायटी ने आईटीआई में मनाया महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स कंट्रोल सोसायटी ने आईटीआई में मनाया महिला दिवस
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई की छात्राओं ने जमाया रंग
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी नाहन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को आईटीआई नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा ने की। जबकि, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी निसार अहमद ने महिलाओं के अधिकारों पर अपने विचार प्रकट किए। अशरफ अली ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नर्सिंग और आईटीआई की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा और सिरमौरी नाटी भी पेश की। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रियंका, दीपाली, शोभना और शिवानी सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।