{"_id":"5a9199bd4f1c1be13b8b4c60","slug":"71519491517-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से कहीं राहत तो किसान-बागवान आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से कहीं राहत तो किसान-बागवान आहत
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
एक घंटे की रिमझिम फुहारों के बाद साफ हो गया आसमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र फिर से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। सुबह के समय ही सिरमौर में अचानक मौसम ने करवट ली। थोड़ी देर तक रिमझिम फुहारों के बाद दिन भर मौसम साफ रहा। हालांकि किसान और बागवान आसमान की ओर टकटकी लगाकर काफी समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
पहले ही जिला सिरमौर सूखे की स्थिति से गुजर रहा है। कई फसलें बिना बारिश के सूखे की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में किसानों की उम्मीद थी कि अच्छी बारिश होने से शेष फसलों को संजीवनी मिलेगी। लेकिन हुआ उम्मीदों के बिल्कुल उलट। तकरीबन एक घंटे की रिमझिम फुहारों के बाद मौसम साफ हो गया। जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में कई जगह गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। वहीं सूखे की मार से लहसुन भी अछूता नहीं है। लिहाजा, मौसम की करवट ने किसानों को आहत कर दिया। बहरहाल, शनिवार को हल्की बूंदाबांदी से निचले क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली तो ऊपरी क्षेत्र फिर से ठंड की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन