{"_id":"5a5b68c24f1c1b67268b45b3","slug":"71515940034-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाताचौक पर सड़क से लुढ़का ट्रक एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाताचौक पर सड़क से लुढ़का ट्रक एक घायल
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के बाताचौक पर देर रात सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चंबा निवासी ट्रक चालक कुलदीप कुमार (35) ट्रक में तार लोड करके पठानकोट से पांवटा के पुरुवाला आ रहा था। रात करीब 2 बजे ट्रक पांवटा के बातापुल के समीप चौक पर पहुंचा तो धुंध व तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गया।
चालक का कहना है कि धुंध के चलते चौक पर आगे सड़क दिखाई नहीं दी। इस वजह से स्टील के क्रैश बैरियर से टकराकर ट्रक नीचे लुढ़क गया। रात को मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया। वह पांवटा में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
---------
...