{"_id":"5a5a1a094f1c1be7408b49b3","slug":"71515854345-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर भुरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर भुरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। सराहां क्षेत्र में शनिवार को लोहड़ी पर्व की धूम रही। इस पर्व को लेकर लोग बाजार में लड्डुओं, रेवड़ी, मूंगफलियों की खरीद करते नजर आए। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम रही।
फिर भी छोटे बच्चों में खाने-पीने के सामान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह तड़के से ही लोग इस पर्व को मनाने की तैयारियों में जुट गए थे। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की तथा देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उधर, क्वागधार की पहाड़ियों में बसे भूरेश्वर महादेव मंदिर में लोगों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा। लोगों ने यहां आकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। तदोपरांत बाजार जाकर लोहड़ी पर बिकने वाले सामान की खरीदारी की। दोपहर बाद शाम को लोहड़ी की पूजा-अर्चना कर उसका प्रसाद बच्चों व आसपड़ोस में वितरित किया।
विज्ञापन
----