{"_id":"5a54d5e84f1c1b48198b5d79","slug":"71515509224-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे सिरमौर के छह खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे सिरमौर के छह खिलाड़ी
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
महाराष्ट्र के देवल ताल (चिपलुन) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद सिरमौर के 6 खिलाड़ी एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाएंगे। इससे पहले सिरमौर के खिलाड़ियों ने दूसरी बार गवर्नर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। 18 से 21 जनवरी तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, रिले रेस, शॉटपुट, लंबी व ऊंची कूद में जौहर दिखाएंगे।
इस प्रतियोगिता के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा के सूरज, शिलाई के आरएसवीएन स्कूल के कुलदीप व गुरुनानक मिशन स्कूल पांवटा के सारांश का चयन हुआ है। जबकि, लड़कियों में दीदग स्कूल की महक, जामनीवाला स्कूल की इरम व गुरुनानक मिशन स्कूल की सतविंद्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
उधर, एडीपीईओ सिरमौर रमेश सरैक ने बताया कि अभी नाहन में इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 14 जनवरी को खिलाड़ी सिरमौर से रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले सिरमौर की टीम धर्मशाला में गवर्नर ट्रॉफी जीत चुकी है। पीईटी नीलम व मयंक गौतम के साथ वह स्वयं भी महाराष्ट्र में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से सिरमौर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सिरमौर के कई खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता खेलकर सिरमौर का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र में भी सिरमौर के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सिरमौर ही नहीं बल्कि हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।