{"_id":"59df74b04f1c1bb6678b574d","slug":"71507816624-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट की कलह रोकने में फेल भाजपा-कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट की कलह रोकने में फेल भाजपा-कांग्रेस
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकल चुनाव पेज---
टिकट की कलह रोकने में फेल भाजपा-कांग्रेस
पांवटा और नाहन में बढ़ी तलबगारों की लिस्ट
पच्छाद, शिलाई और रेणुका में भी बढ़ी तकरार
संजय भारद्वाज
नाहन (सिररमौर)।
प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जन्मभूमि सिरमौर में कांग्रेस टिकट के फेर में उलझती नजर आ रही है। टिकट की कलह रोकने के लिए कांग्रेस ठोस रणनीति नहीं बना पाई। जबकि कई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भी यही हाल है। टिकट के तलबगारों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। यहां तक कि सीटिंग एमएलए को भी अपनों से ही चुनौती मिल रही है।
कांग्रेस को लें तो नाहन से छह और पांवटा से नौ नेताओं ने टिकट पर दावा जताया है। जबकि रेणुका, शिलाई और पच्छाद में भी कांग्रेस टिकट के लिए घमासान छिड़ा है। नाहन में पूर्व विधायक अजय बहादुर ने टिकट मांगा है। जबकि पूर्व विधायक कुश परमार ने अपनी राजनीतिक विरासत पुत्र चेतन परमार को सौंपकर सबको चौंका दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, सहकारी बैंक के निदेशक इकबाल मोहम्मद, कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह, जयदीप शर्मा टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त में है। पांवटा दून विधानसभा में विधायक किरनेश जंग, युवा कांग्रेस महासचिव मनीष ठाकुर, पीसीसी सचिव अनिंद्र सिंह नौटी, जिला सचिव शेर सिंह नेगी, महासचिव हरप्रीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, अवनीत लांबा, तपेंद्र सैणी ने टिकट मांगा है।
विज्ञापन
रेणुका में सीपीएस विनय कुमार के साथ ही कमला चौहान ने भी टिकट पर दावा जता कर एक तरह से उन्होंने सीपीएस को चुनौती दी है। शिलाई में हर्षवर्धन की राह में जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान आ गए हैं। दलीप ने भी टिकट पर अपना दावा जताया है। जबकि पच्छाद में पूर्व विधायक जीआर मुसाफिर को वन विभाग के पूर्व अधिकारी रत्न कश्यप से चुनौती मिल रही है। बहरहाल, सभी विधानसभा क्षेत्र में टिकट आवेदकों में से पार्टी टिकट एक को ही देगी। उसके बाद जो हालात बनेंगे, उस हालात पर पार्टी कैसे काबू पाएगी। यह देखने लायक होगा।
बॉक्स के लिए---
भाजपा में भी टिकट को जंग
भाजपा में भी टिकट के लिए जंग छिड़ी है। पच्छाद में दयाल प्यारी सुरेश कश्यप को चुनौती दे रहे हैं तो पांवटा में पूर्व विधायक सुख राम चौधरी को टक्कर देने के लिए मदन मोहन शर्मा और रोशन लाल चौधरी चुनावी मैदान में उतरने को बेताब हैं। जबकि नाहन में डॉ. राजीव बिंदल को टिकट लगभग तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा के टिकट पर किसी ने अपना दावा भी नहीं जताया है। शिलाई में हालांकि, बीएस राणा की भाजपा टिकट पर चर्चा है लेकिन उन्होंने भी खुलकर भाजपा टिकट पर दावेदारी नहीं जताई है।
--------------
----------संजय भारद्वाज