फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   620 jawan will watch security in balasundri temple trilokpur sirmaur

620 जवानों की कड़ी निगरानी में श्रद्धालु करेंगे माता बाला सुंदरी के दर्शन

Sat, 02 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
620 jawan will watch security in balasundri temple trilokpur  sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला शनिवार से शुरू होगा। सुबह पांच बजे मुख्य आरती होगी। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मेले में अप्रिय घटना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने 620 जवानों की तैनाती की है। सुरक्षा की लिहाज से मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी अराजपत्रित पुलिस अधिकारी होगा। नवरात्र के दौरान चलने वाले मेलों में 460 पुलिस और गृहरक्षक जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वहीं, 160 पुलिस और गृहरक्षक जवान मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु करवाने के लिए मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

मेले में संदिग्ध एवं शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीडियोग्राफी भी की जाएगी। ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र में पुलिस एवं यातायात नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। हल्के वाहनों के लिए हिमुडा कालोनी और भारी वाहनों के लिए बाईपास सड़क पर कुलदीप के मकान के पास स्थान चिह्नित किया गया है। मेला क्षेत्र में धारा 144 लागू है ऐसे में बंदूक, विस्फोटक सामग्री इत्यादि लेकर चलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दो वर्षों बाद पूर्व की तरह मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई। हालांकि इस दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। गौरतलब है कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर उत्तरी भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां पर जिला सहित साथ लगते हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले में सुरक्षा की लिहाज से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि 620 के करीब जवान मेले में व्यवस्था और अन्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी, ड्रोन और डॉग स्क्वायड से भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed