{"_id":"5c507f42bdec2232285b020e","slug":"61548779330-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटियाना स्कूल के सम्मान पाकर चहके मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटियाना स्कूल के सम्मान पाकर चहके मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला मटियाना में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इसमें क्रेशर के चेयरमैन यशपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, बेला पंचायत के प्रधान रमेश तोमर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल के प्रभारी जयपाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने वंदेमातरम गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिंदी, पहाड़ी, राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर जबरदस्त नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लघु नाटिका को भी लोगों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें दीक्षा तोमर और अर्जुन को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। जबकि आठवीं कक्षा से मोनिका शर्मा, पूजा और वंदना शर्मा को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अर्जुन तथा अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशपाल चौहान ने स्कूल को 11 हजार और आईआरडीपी के बच्चों को दो हजार रुपये प्रदान किए। जबकि, विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रधान रमेश तोमर ने स्कूल को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश तोमर, सीएचटी गुमान सिंह, तोताराम चौहान, शिलाई कॉलेज की प्रो. विद्या, डीएम जगत सिंह, टीजीटी आर्ट्स विनोद तोमर, खजान सिंह, पीटी संदीप सहित स्कूल के समस्त विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।