फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   6 साल में दो घोषणाएं, भूमि चयन अभी तक नहीं

6 साल में दो घोषणाएं, भूमि चयन अभी तक नहीं

Fri, 13 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
6 साल में दो घोषणाएं, भूमि चयन अभी तक नहीं
नए बस अड्डे का निर्माण न होने पर भड़के पेंशनर
विज्ञापन

छह साल में दो घोषणाएं, भूमि चयन अभी तक नहीं
ददाहू में पेंशनरों ने कई समस्याओं पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ददाहू इकाई ने डिग्री कॉलेज ददाहू में 104 विद्यार्थियों के प्रवेश लेने पर खुशी जाहिर करते हुए कॉलेज में रिक्त सभी पदों को भरने की मांग की है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इकाई के प्रधान हरिराम शर्मा ने संघ की ओर से आयोजित एक आम सभा को संबोधित करते हुए शीघ्र ही ददाहू में कॉलेज भवन और बस अड्डे की समस्या को भी जल्द दूर करने की मांग की। इसके लिए जिला प्रशासन से जल्द भूमि का चयन करने की गुजारिश की गई है। उन्होंने कहा कि बीते छह साल में बस अड्डा के निर्माण की दो बार घोषणाएं होने के बावजूद अभी तक बस अड्डे का निर्माण होना तो दूर, भूमि का चयन चक नहीं हो पाया है। इस मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन लगातार ढील बरत रहे हैं। जबकि, वर्तमान बस अड्डे पर हादसों का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। संघ ने बस अड्डे की भूमि को लेकर अपने कई सुझाव देते हुए बस अड्डे का शीघ्र शिलान्यास करने की गुजारिश की है। इस दौरान संघ ने क्षेत्र से जुड़ी अन्य कई समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया और समस्याओं के जल्द निराकरण की भी मांग उठाई है। इस अवसर पर ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग, पूर्व प्रधान महेश अग्रवाल, कुलभूषण गोयल, अरुण गर्ग, राजेंद्र ठाकुर, रामपाल परमार, डीडी शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. जयपाल, दौलतराम शास्त्री, सीआर वर्मा और प्रेम सागर सहित अन्य कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed