{"_id":"5b25248f4f1c1bab6e8b8251","slug":"61529160847-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में बारिश से राहत, तूफान से आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में बारिश से राहत, तूफान से आहत
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में शुक्रवार की रात हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन बारिश के साथ आए तूफान से बिजली लाइनों समेत बागवानी को भारी नुकसान भी पहुंचा। निचले क्षेत्रों में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं आम की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हो गई।
पिछले तीन दिन से उठ रहे धूल के गुबार से लोग काफी परेशान हो चुके थे। धूल के गुबार न केवल बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं छोटे बच्चों व बुजुर्गों के अलावा सांस के रोगियों के लिए भी धूल काफी परेशानी पैदा कर रही थी।
मौसम की अचानक करवट से धूल में आंशिक कमी आई। वहीं यह बारिश खरीफ की फसल के लिए भी संजीवनी का कार्य करेगी। शुक्रवार की रात व तड़के जिला सिरमौर के कई हिस्सों में हुई बारिश मक्की की बिजाई के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। इस बारिश से अदरक, हल्दी जैसी अन्य फसलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल हो चुके थे। अचानक बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है। बारिश व तूफान के चलते कालाअंब क्षेत्र में बिजली की लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके चलते कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। उधर, बिजली बोर्ड के कर्मचारी सड़क पर गिरी तारों को दुरुस्त करने में कार्य में जुटे रहे।
---------