{"_id":"5af308c54f1c1b350a8b8fce","slug":"61525876933-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गऊओं का होगा नामकरण, गले में लगेंगे टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गऊओं का होगा नामकरण, गले में लगेंगे टैग
Updated Wed, 09 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
cows kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
माता बालासुंदरी गोशाला नाहन में कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन अथवा किसी विशेष अवसर पर विशेष पूजा आदि करवा सकता है। इसके लिए गोशाला समिति द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसकी एवज में प्राप्त धनराशि का प्रयोग गोशाला में चारा आदि के लिए किया जाएगा। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गोशाला में गऊओं के नाम रखे जाएं और गऊओं के गले में नामकरण का बैज लगाया जाएगा। जिला स्तर के सभी अधिकारियों को इस गोशाला की एक-एक गाय के लिए चारा आदि के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा जाएगा ताकि इस गोशाला में गऊओं के लिए बेहतर प्रबंधन हो सके।
उन्होंने समिति के गैर सरकारी सदस्यों के सुझाव पर कहा कि माता बालासुंदरी गोशाला के सभागार को किसी भी बैठक के लिए किराये पर दिया जाएगा। इसका किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में भी गोशाला खोलने पर विचार किया जा रहा है। उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि गोशाला में पानी की बेहतर व्यवस्था की जाए। गोशाला के आसपास बोर करके पानी की संभावनाओं का पता लगाया जाए। गोशाला में सुरक्षा दीवार, भूसा स्टोर आदि के निर्माण के लिए पांच लाख की राशि त्रिलोकपुर मंदिर न्यास से स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। साथ ही नगर परिषद को गोशाला में स्ट्रीट लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में उपनिदेशक पशुपालन एके शर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीरू शबनम, डीएसपी बबीता राणा, कार्यकारी अधिकारी नप अजमेर सिंह के अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य संजीव शर्मा, सतीश राणा, पुष्पा बख्शी, सुनील गौढ़, राजेंद्र बंसल सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।