फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दिन में घुप अंधेरा; कहीं पेड़ गिरे, सड़कों पर रोकने पड़े वाहन

दिन में घुप अंधेरा; कहीं पेड़ गिरे, सड़कों पर रोकने पड़े वाहन

Wed, 02 May 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
दिन में घुप अंधेरा; कहीं पेड़ गिरे, सड़कों पर रोकने पड़े वाहन
मौसम - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन /पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर बाद दिन में ही घुप अंधेरा छा गया। भारी अंधड़ के साथ आई बारिश ने फलदार पौधों के साथ-साथ नकदी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। अंधड़ से कहीं पेड़ गिरे तो सड़क पर चल रहे वाहनों को भी इससे बचने के लिए पहिये रोकने पड़े। दिन में रात जैसा माहौल बनने से वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर गंतव्य तक जाना पड़ा।
हालांकि, बारिश व अंधड़ से किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन कई जगह बारिश से नुकसान जरूर हुआ। पांवटा-भंगानी मार्ग पर अंधड़ से सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान पेड़ के नजदीक पहुंचा एक ट्रक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद सड़क पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वहीं, शिवपुर, फूलपुर, भुंगरनी, डोबरी सालवाला, बांगरन व डांडा पागर में आम के बगीचों को क्षति पहुंची है। आंधी से फल गिर गए। पांवटा क्षेत्र के बागवानों खजान सिंह चौहान, सुदेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, मंजीत सिंह, श्यामचंद, तरुणदीप सिंह, ज्ञान चंद व प्रदीप चौहान ने बताया कि एक बार फिर से आम के बागों को तेज आंधी ने क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष आम के पेड़ों में अच्छे बोर और फल निकले थे। सप्ताह भर के भीतर दो बार आंधी से आम के पेड़ों से फल गिरे हैं। इसके अलावा नाहन क्षेत्र में भी भारी आंधी ने फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया। जबकि, कई गांवों में नकदी फसलों को भी क्षति हुई। दो पहिया वाहन चालकों को अंधड़ के कारण आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आईं। कई वाहन चालकों ने तूफान से खतरे की संभावनाओं को देखते हुए सड़क किनारे वाहन लगा दिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। हालांकि, जिला सिरमौर के सभी क्षेत्रों में यह बारिश समान रूप से नहीं हुई। कई जगह बारिश हुई तो कुछेक क्षेत्र सूखे भी रहे।

बाक्स--
शहर और आसपास बिजली रही गुल
भारी अंधड़ व बारिश से नाहन शहर के साथ-साथ कालाअंब, पांवटा धारटीधार व ददाहू आदि क्षेत्रों में काफी समय तक बत्ती गुल रही। इससे कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर, एसडीओ राहुल राणा ने बताया कि गिरिनगर लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या पैदा हुई। विभाग का स्टाफ मौके पर है। जल्द ही बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed