{"_id":"5a96dbe74f1c1b9b248b78d8","slug":"61519836135-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद में नाटी और गिद्दा पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद में नाटी और गिद्दा पर मचा धमाल
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखियां का यो काजल..पर खूब बजीं तालियां
मोगीनंद स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन
अभिजीत मिस्टर, मुस्कान बनीं मिस फेयरवेल
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में हरियाणवी नृत्य और सिरमौरी नाटी पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। इसमें अभिजीत को मिस्टर फेयरवेल और मुस्कान को मिस फेयरवेल चुना गया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। बारहवीं कक्षा की छात्रा दीपांशु गुप्ता ने मेरा विद्यालय विषय पर मार्मिक भाषण और कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। काजल ने अपने रूठे, पराये रूठे यार न रूठे मेरा...गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। संजू ने पंजाबी कव्वाली मैं लजपाला दे लड़ लग गई...गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। उसके बाद कक्षा जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीत तेरी अखियां का यो काजल.., गोरी मेरे दिल ने करै सै घायल... पर थिरक कर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर पंजाबी गिद्दा और सिरमौर नाटी पर भी विद्यार्थियों ने धमाल मचा दिया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बच्चों को मंगल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने आधा दर्जन कुर्सियां भी स्कूल को भेंट कीं।