{"_id":"59e5fe174f1c1b86698b63ee","slug":"61508245015-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी के माध्यम से जागरुक होंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी के माध्यम से जागरुक होंगे मतदाता
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
PU Elections 2017
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक सीडी तैयार की गई है। जागो मतदाता जागो...नामक शीर्षक से बनी इस सीडी का मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीसी बडालिया नेे विमोचन किया।
सीडी के माध्यम से जिला में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे जागरूक किया जाएगा।
इस सीडी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली के संदेश के अतिरिक्त सिरमौर जिला के प्रसिद्ध लोक गायक दिनेश शर्मा की सुरीली आवाज में सुणों लोको सारे छोरू, वोट डालने जांदे छोरू... नामक गीत फिल्माया गया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली में गाया गया यह गीत लोगों को जागरूक करने में सार्थक सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त इस सीडी में जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर द्वारा जिला के मतदाताओं को दिया गया संदेश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला के सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से मतदाताओं को वीवीपैट के साथ-साथ मताधिकार के बारे जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए जिला के बुद्धिजीवी वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर हरबंस ब्रस्कोन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।