फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वॉलीबाल के खिताब पर राजगढ़ का कब्जा

वॉलीबाल के खिताब पर राजगढ़ का कब्जा

Thu, 12 Oct 2017 07:27 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल के खिताब पर राजगढ़ का कब्जा

विज्ञापन
सचित्र--
वॉलीबाल के खिताब पर राजगढ़ का कब्जा
ददाहू को 2-0 से हराकर जीती प्रतियोगिता
नाहन चौगान मैदान में प्राथमिक पाठशालाओं की जिलास्तरीय खेलें
200 मीटर दौड़ में समीर और काजल अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं की 24वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में राजगढ़ जोन ने फाइनल के खिताब पर बाजी मारी। राजगढ़ ने ददाहू को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में ददाहू ने नौहराधार व दूसरे में राजगढ़ ने बकरास को पराजित किया।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में खेली जा रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में खेली गई खो-खो प्रतियोगिता में शिलाई ने संगड़ाह, बकरास ने कफोटा, राजगढ़ ने नाहन व नारग ने पांवटा साहिब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि लड़कियों के वर्ग में नारग ने सुरला, बकरास ने सराहां, शिलाई ने सतौन व राजगढ़ ने ददाहू को हराकर सेमीफाइनल के दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

लड़कों के बैडमिंटन मुकाबले में राजगढ़ ने पांवटा, सराहां ने ददाहू, कफोटा ने सतौन व नौहराधार ने संगड़ाह को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में नौहराधार ने शिलाई व संगड़ाह ने बकरास को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कों की 200 मीटर दौड़ में पांवटा जोन के समीर ने पहला, गोपी ने दूसरा व कफोटा के रोबिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की इसी दौड़ प्रतियोगिता में कफोटा की काजल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नारग की महक ने दूसरा व शिलाई की कुसुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुधवार की शाम सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हुई समूहगान प्रतियोगिता में माजरा जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में नौहराधार ने दूसरा व राजगढ़ ने तीसरा स्थान झटका।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी वीना कपिला ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कई प्रतियोगिताओं के फाइनल होंगे। साथ ही प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
-----------हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed